प्रतिनिधि,चुरचू। प्रखंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहेरा पंचायत भवन सभागार में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बहेरा पंचायत के मुखिया सह चुरचू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष देवकी महतो ने किया। कार्यक्रम में गणेश प्रजापति, सुनील कुमार, रेखा देवी, ललन प्रसाद, महादेव रविदास उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से आवास जिन लाभुक को मिला है। उन लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने को कहा गया है। आवास से सम्बंधित जो भी पदाधिकारी हैं।उन सभी को लाभुक से मिल कर आवास पूर्ण करने को मुखिया देवकी महतो द्वारा कहा गया कि जो भी लाभुक आवास का पैसा लिये हैं।पहला किस्त या दूसरा तीसरा या पूर्ण पैसा लिये हैं।वे सारे जितना पैसा लिये हैं, उतना काम एक सप्ताह के अन्दर आवास का काम पूर्ण करा लें। आवास पूर्ण नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।





