मुख्तार के बाद अतीक पर शिकंजा, अतीक और उनकी पत्नी के नाम 8.14 करोड़ की संपत्ति जब्त
मुख्तार के बाद अतीक पर शिकंजा,अतीक और उनकी पत्नी के नाम 8.14 करोड़ की संपत्ति जब्त <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनकी पत्नी की प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक मामले में सोमवार को 8.14 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया।इस मामले में जब्ती की ये पहली कार्रवाई है।ईडी द्वारा जिन संपत्तियों की जब्ती की गई है उसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर प्रयागराज जिले की फूलपुर तहसील में परगना झूंसी के मौका कटका स्थित आराजी नंबर 386 और 387 भी शामिल है। ये संपत्ति अतीक ने केवल 4.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जो कि सरकारी मूल्य से बहुत कम है,और सरकारी दर पर इस जमीन की कीमत 6.86 करोड़ रुपये है।
ईडी ने इसके अलावा बैंक खाते में जमा रुपयों को भी जब्त किया है,जिसमें अतीक के 10 बैंक खाते और पत्नी शाइस्ता के एक बैंक खाते में जमा 1.28 करोड़ रुपये शामिल हैं।ईडी की जांच अभी जारी है, जल्द ही अतीक और उनके सहयोगियों की और संपत्तियां जब्त हो सकती है।
ईडी ने हत्या, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी, भूमि हथियाने और इसी तरह के अपराधों से संबंधित विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज कई मुकदमों का संज्ञान लेकर प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी,जांच के दौरान ये पता चला कि अतीक ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए से जुटाया गया अवैध धन अपने और अपने रिश्तेदार के बैंक खातों में जमा कर रखा है और ये भी पता चला कि सहयोगियों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न फर्मों और कंपनियों से अतीक के खातों में पैसा जमा किया जा रहा है।
इस धन का उपयोग अतीक की पत्नी के नाम पर सरकारी मूल्य से बहुत कम कीमत पर जमीनें खरीदने में भी किया गया।
ईडी ने अतीक के सहयोगियों द्वारा चलाई जा रही कंपनियों से संबंधित तथ्य एमसीए व आईटी विभाग समेत अन्य एजेंसियों के सहयोग से भी इकठ्ठा किया। ईडी द्वारा आरोपी व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। इसमें इन कंपनियों में निवेश किए गए धन के स्रोत का पता लगाने के लिए सवाल पूछे जा रहे हैं। साथ ही अपराध की आय का मनी ट्रेल भी स्थापित किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

