मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रामगढ़ जिले में कुल 3 सरकारी विद्यालयों का उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में किया गया उद्घाटन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में रामगढ़ जिले के एसएस बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में किया गया सीधा प्रसारण
दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए योग्य बच्चों का नामांकन उत्कृष्ट विद्यालयों में करे सुनिश्चित: उपायुक्त रामगढ़, माधवी मिश्रा
विशेष संवाददाता,रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मंगलवार को रामगढ़ जिले में 3 सरकारी विद्यालयों का उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में ऑनलाइन उद्घाटन किया गया,जिसके उपरांत रामगढ़ जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़, एसएस प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़ एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में सीबीएसई की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रामगढ़ जिले के एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।
एसएस प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने रामगढ़ जिले के 3 विद्यालयों का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में किए जाने की सराहना करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उत्कृष्ट विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और भी बेहतर बनाने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं चाहे स्मार्ट क्लास हो या विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना डीएमएफटी सहित विभिन्न माध्यमों से इन कार्यों को किया जा रहा है।
रामगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जनप्रतिनिधियों, प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।





