प्रतिनिधि,चतरा। शुक्रवार को चतरा मुख्य डाकघर के प्रांगण में डाक जीवन बीमा संबंधित एक मेले का आयोजन किया गया। डाक मेला की अध्यक्षता डाक निरीक्षक के द्वारा किया गया। मेले में सहयोगी के रूप डाक ओवरसियर एवं सभी शाखा डाकपाल कर्मचारी उपस्थित हुए।
मेले का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक डाक घर की योजनाओं को पहुंचाना है।डाक निरीक्षक के द्वारा सभी ग्रामीण डाक सेवकों को शत प्रतिशत अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने पर जोर दिया गया। मेले में डाक ओवरसियर सहदेव , पांडयपुरा बीपीएम प्रकाश यादव,बरैनी बीपीएम सरस्वती कुमारी, ब्राह्मणा बीपीएम राकेश कुमार, दाढ़ा बीपीएम ओम राज , बकचुंबा बीपीएम कुमार गौरव, गोढ़ाई बीओ विक्रांत कुमार इत्यादि उपस्थित थे।





