मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में जरायम की राजधानी मुजफ्फरनगर से ड्रग्स तस्करी के तार सीधे तौर पर जुड़ते हुए नजर आ रहे है।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईनगर में बड़े पैमाने पर हेरोइन बरामद होने पर हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार देर रात गुजरात एटीएस ने किदवईनगर में हैदर के घर पर छापा मारा और 210 किलो हेरोइन बरामद किया है। इतनी बड़ी हेरोइन की खेप बरामद होने के बाद स्थानीय पुलिस पर बड़ा सवाल उठना लाजिमी है।एटीएस की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।एटीएस की कार्रवाई का स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।एटीएस की टीम ने हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।
तीन दिन पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी ने दिल्ली के शाहीनबाग में छापेमारी की थी।इस छापेमारी में 97 किलो ड्रग्स बरामद हुई थी।बताया गया है कि ये ड्रग्स अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई थी।आरोपितों से एनसीबी ओर गुजरात एटीएस की पूछताछ के बाद शामली जिले के कैराना के अहमद और दो अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।अहमद से पूछताछ में मुज़फ्फरनगर के किदवईनगर के रहने वाला हैदर का नाम सामने आया था।इसके बाद गुजरात एटीएस ने शनिवार देर रात हैदर की निशानदेही पर शहर कोतवाली के किदवईनगर में हैदर के मकान पर छापेमारी करते हुए 210 किलो हेरोइन बरामद किया।टीम यहां से हैदर के एक साथी इमरान को भी अपने साथ ले गयी है।
सिटी कोतवाली के किदवईनगर का रहने वाला हैदर उर्फ चुन्नू पहले पेंटर था। लगभग 20 साल पहले हैदर दिल्ली चला गया था।हैदर दिल्ली में चोरी के मामले में जेल भी गया था।इसके बाद शाहीनबाग़ में रहने लगा था।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी।जब इस मामले में पूछताछ हुई तो हैदर का नाम सामने आया था। तब से गुजरात एटीएस हैदर की तलाश में जुटी थी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यह एटीएस की अपनी एक गोपनीय कार्रवाई है। इस मामले में दिल्ली में एटीएस के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।





