पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,घाटशिला।मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।इस मौके पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
मौके पर संजय तिवारी ने बताया कि 15 अक्टूबर से घाटशिला विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा की शुरुआत हुई थी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया था। अगर कार्यकर्ताओं के मुताबिक उम्मीदवार घाटशिला विधानसभा में भाजपा का नहीं होता है तो कार्यकर्ता अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। इसी कड़ी में रामदेव हेंब्रम को उम्मीदवार बनाया गया है।
रामदेव हेंब्रम को समर्थन देने वालों में भरत चंद्र भगत ,संजय अग्रवाल, पोल्टू सरदार, किरण कुमार सिंह, छात्रवीर सिंह, संदीप सीट, मुकेश भगत, विनय भगत, विमल कालिंदी, विक्रमादित्य महतो, विष्णु रजक, तोता माहली शामिल रहे।
इस मौके पर रामदेव हेंब्रम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मांग पर नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि उनका पहला मुद्दा स्थानीय का रहेगा। वह इस विधानसभा के भूमिपुत्र रहे हैं।





