प्रतिनिधि,जमशेदपुर। मुसाबनी सीओ 42 वर्षीय रामनरेश सोनी की हार्ट अटैक आने से सोमवार की सुबह निधन हो गया। वहीं हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटना की जानकारी पाकर खुद जिले की डीसी विजया जाधव टीएमएच पहुंची। साथ ही सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
बताते चलें कि मृतक रामनरेश सोनी डुमरिया के सीओ थे। मगर मुसाबनी का भी उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था। उनका प्रमोशन एसडीओ के रूप में भी हो चुका था। रामनरेश सोनी के निधन होने की सूचना पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा हैं।





