प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर त्यौहार मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद भेंट किया। वहीं प्रखंड क्षेत्र में अमन व शांति को लेकर कामता,टंडवा,गाडिलौंग, कसियाडीह, कामता, कबरा व मिश्रौल समेत अन्य जगहों में रोजेदारों द्वारा विशेष नमाज अदा की गई।इस मौके पर सुभान अंसारी, नुरुल हसन, इदरीस अंसारी, रफुल अंसारी, मकशूद अंसारी समेत अन्य ने पूरे प्रखंड वासियों को मुबारकबाद भेंट किया।





