मृतक मनोज राय के परिजनों ने थाना में किया प्रदर्शन





उलीडीह थाना के संरक्षण में अवैध शराब का होलसेल मंडी बना है उलीडीह : विकास सिंह





प्रतिनिधि,जमशेदपुर। मानगो पारस नगर के रहने वाले मनोज राय के परिजनों एवं बस्ती वासियों ने उलीडीह थाना में प्रदर्शन कर कहा कि मनोज राय की हत्या की गई है। उसके शरीर के चारो ओर गहरे जख्म के निशान हैं।मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मनोज राय का शव लेकर उलीडीह थाना के पदाधिकारी पोस्टमार्टम में जाकर कहा कि मनोज राय का देहांत शराब पीने से हो गया है। इस पर परिजन भड़क गए और कहा कि आप गलत बात कर रहे हैं। मनोज के शरीर के जख्म बता रहे हैं की शराब पीने से नहीं पिटाई से उसकी मौत हुई है।





मृतक मनोज राय की पत्नी सोनी देवी ने बताया कल रात मोबाइल में मनोज से बात हुई थी। उसके बाद लगातार उसका मोबाइल बंद आ रहा था। वें बिल्कुल ठीक थे।उनकी हत्या अवैध शराब भट्टी के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई है और पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है।





परिजनों ने मौके में भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया और कहा कि मनोज की हत्या हुई है और पुलिस मामले को गलत दिशा में ले कर जा रही है।मौके में पहुंचे विकास सिंह ने थाना में प्रदर्शन कर रहे परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि मनोज राय की पत्नी जो लिखित देगी वही माना जाएगा। पूर्व में पुलिस के द्वारा लिखा गया कोई भी दस्तावेज को हम लोग नहीं मानेंगे।मृतक मनोज राय का मोबाइल भी बरामद नहीं किया गया।





मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए । विकास सिंह ने कहा कि उलीडीह थाना के सरंक्षण में अवैध शराब का होलसेल मंडी बना हुआ हैं। पूरे जिले में यहीं से अवैध शराब की सप्लाई होती है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसलिए मामला की लीपापोती करना चाहती हैं। विकास सिंह ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए जिला प्रशासन को कहा।