प्रतिनिधि,बडकागांव। प्रखंड के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले गांव बादम में मुस्लिम समाज का चुनाव हुआ। प्रत्येक वर्ष ईद के दूसरे दिन मुस्लिम समाज का चुनाव किया जाता है। चुनाव में कुल 326 वोट पड़े। 172 वोट मो. मोकितउल्लाह को एवं निसार अहमद को 128 वोट पड़ा। 44 वोट से मो. मोकितउल्लाह जीत कर लगातार 14वीं बार सदर चुने गए। चुनाव में काफी गहमा गहमी रही। चुनाव में बढ़ चढ़ कर लोगों ने हिस्सा लिया। जीत बाद लोगों ने मो. मोकितउल्लाह को बधाई दिया।
निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में हाजी सलाहउद्दीन, मास्टर अजहर, जाहिद अकरम, बहाउद्दीन अहमद शामिल थे। बधाई देने वालो में पंचायत समिती सदस्य राजा खान, नासीब खान, मोदस्सर खान, वली उल्लाह, अजहर मास्टर, प्रवेज आलम, मो. सलीम, मोर्करम खान, नुर उल्लाह, जावेद हुसैन, जुबेर खान, मुन्ना खान, तकरीम आलम, मो अफरोज, तहमीद आलम, रफशन जानी, जुनेद अहमद, रेहान, मो नैययर, मो नौशाद, डालर खान, अदीब अखतर, जीशान खान, पप्पू पठान, सदाब खान, शिहन जफर, नौशाद आलम, मेहरूल हसन सहित सैंकड़ों लोग शामिल हैं।





