लखनऊ।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में होने लगा है।हालांकि अगले दो दिनों तक यूपी में कई जगहों पर तेज हवा चलने की और ठंड बढ़ने की संभावना है।कई जगहों पर शीतलहर का असर दिखाई देने लगा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी यूपी में सर्द हवाएं ठंड के साथ सिहरन बढ़ा सकती है।जबकि कई जिलों में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।





सूबे की राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है,लेकिन आज 9 दिसंबर को हवा तेज रहने की संभावना है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। नोएडा में शुक्रवार को वायु प्रदुषण बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।इसके साथ ही मेरठ में 10 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 10 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।





राजधानी लखनऊ के अलावा दिल्ली एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में भी रात में सिहरन बढ़ने लगी है।रात में चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को कपा रही है।ठंडक में अभी और वृद्धि होगी।दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठिठुरन भी बढ़ गई है।लखनऊ में आज सुबह से ही मौसम काफी ठंडा है।इसके अलावा हल्का कोहरा भी था।हालांकि दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण तापमान सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है।





राजधानी लखनऊ समेत अलग-अलग इलाकों में लगातार चल रही पछुआ हवा से अब मौसम में नमी बढ़ने लगी है। जिससे रात में सिहरन भी बढ़ने लगी है।सुबह के कोहरे और मध्यम हवा से दिन में भी ठंड बढ़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन पश्चिमी हवा से ठंडक बढ़ेगी।