प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। शनिवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में चतरा जिला यादव समाज के द्वारा भारत चीन युद्ध 18 नवंबर 1962 को रेजांगला युद्ध में शहीद 114 वीर अहीरों का स्मारक स्थल स्थापित करने को लेकर चतरा उपायुक्त अबु इमरान से लगभग 25 कट्ठा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।इस मांग को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। ताकि रेजांगला युद्ध में शहीद अमर वीर सैनिकों को सम्मान मिल सके और रेजांगला धाम स्थापित किया जा सके। यह शहीदों का सम्मान और देश का गौरव का विषय है।





मांग करने वालों में अर्जुन यादव, प्रतीक प्रकाश अंगार, लालू यादव, डॉ.चंन्द्रु यादव,ललन यादव, प्रवीन यादव, अमेरिका यादव, मुकेश कुमार यादव, अरुण कुमार यादव,कोमल यादव, अनिता यादव, बलवीर यादव,विकास यादव , आंनद यादव,सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष गण एवं यादव समाज के लोग शामिल थे।