चाईबासा।झारखंड के जाने माने साहित्यकार सुनील कुमार डे की धार्मिक पुस्तक कापड़ गादी घाटेर रंकनी मां का प्रकाशन काफी लोकप्रिय हुआ।गालूडीह रंकनी मंदिर पुनरुद्धार कर्ता,खारिया कॉलोनी में अवस्थित अमृत वाणी सत्संग तथा राधारानी मिलन कुंज के संस्थापक तथा सिध्देश्वर शिव मंदिर के निर्माता महा साधक तथा युगपुरुष विनय दास बाबाजी धालभूम में काफी जन प्रिय,लोकप्रिय और सन्मानित संत और गुरु हैं, उन्होंने लेखक सुनील कुमार डे को विनय दास बाबाजी की जीवनी लिखने के लिए अनुरोध और प्रेरित किया।
इस सिलसिले में लेखक सुनील कुमार डे माताजी आश्रम के भक्त सुधांशु मिश्र और अमल विश्वास के साथ गालूडीह रंकनी मंदिर में विनय दास बाबाजी के पास मिलने गए।वहां पर बाबाजी के भक्त भास्कर पात्र, पुजारी सुखदेव दास, डॉक्टर बिकाश चंद्र भकत, नीलाद्रि नंदी भी उपस्थित थे।
लेखक सुनील कुमार डे ने भक्तजनों के अनुरोध पर बाबाजी की जीवनी लिखने का प्रस्ताव रखा और अनुमति मांगी तथा पूर्व आश्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताने का निवेदन किया।भक्त जनों की भावनाओं को मान्यता देते हुए बाबाजी ने उनकी जीवनी लिखने की मंजूरी दी। लेखक सुनील कुमार डे को आशीर्वाद भी दिया।





