प्रतिनिधि,गिरिडीह। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह गिरिडीह हाई स्कूल मैदान में भाकपा माले,आरवाईए और मोटरकामगार यूनियन के द्वारा मनाया गया,जिसके बाद सभी लोग अंबेडकर चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बाबा साहब अमर रहे,संविधान जिंदाबाद का नारा लगता रहा,जिसकी अगुवाई माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया।जबकि संचालन माले नेत्री प्रीति भास्कर ने किया। जबकि माले के निशांत भास्कर ने बाबा साहेब के बारे विस्तार से बताया।





राजेश सिन्हा ने कहा कि देश के अंदर संविधान हैं, उसके बाद भी देश के दलित कमजोर लोगों के ऊपर हमला जारी है।लोग कहते हैं कि संविधान को खत्म कर देना चाहते है,इस देश के अंदर एक तरह की शिक्षा नीति क्यों नहीं लाया जा रहा है, एक तरह का स्वास्थ्य नीति क्यों नहीं लाया जा रहा है,यह भी बड़ा सवाल है।कहा कि बाबा साहब युगों युगों तक याद किए जाएंगे। मौके पर नौशाद अहमद,राजा,नवाब,कैफ़ी,राजू,रवि कुमार रवि राम,शमीम,भीम नाथ गोस्वामी,इरफान,रोहित यादव सभी ने अपने अपने विचार रखे।