प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के मंगलू आहार के युवा मजदूर की मलेशिया में 28 अप्रैल को मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार मंगलू आहार निवासी भीखन महतो के 28 वर्षीय पुत्र चेतलाल महतो की मौत हो गयी।उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन सकते में है तो वहीं गांव वाले भी शोकाकुल हैं।हालांकि घटना के कारणों के बारे में अभी तक कोई पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।





मृतक चेतलाल पिछले चार महीने पूर्व मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर गया था।जहां ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। मृतक अपने पीछे पुत्र सागर कुमार (10) पुत्री सपना कुमारी (6) को छोड़ गया।घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य रहे सामाज सेवी सिकंंदर अली ने मृतक के घर मंगलू आहार पहुंचकर संवेदना प्रकट की।साथ ही कहा कि रोजगार की तलाश में विदेशों और महानगरों में झारखंड के युवाओं की मौत अपने परिवार के भरण पोषण करने के प्रयास में हो जा रही है,जो अत्यंत दुखदायी स्थिति है,सरकार द्वारा इस दिशा में कारगर उपाय किए जाने चाहिए।