यूपी में 12 जगहों पर आयकर विभाग का छापा,सपा से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई
यूपी में 12 जगहों पर आयकर विभाग का छापा, सपा से जुड़े लोगों पर बड़ी कार्रवाई <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।आयकर विभाग ने शनिवार तड़के लखनऊ, मैनपुरी, आगरा में एक विशेष राजनीतिक दल के कथित फाइनेंसर के आवासों पर छापेमारी की है।इसमें आगरा के मनोज यादव, लखनऊ में जैनेंद्र यादव सहित लगभग एक दर्जन लोगों के घरों की छानबीन की।
सुरक्षा के नजर से सभी जगहों पर पुलिस को भी बुला लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी के शहर कोतवाली के मोहल्ला बांसी गोहरा में रहने वाली RCL ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर शनिवार तड़के आयकर विभाग के अधिकारी करीब 12 गाड़ियाें के साथ पहुंचे।आयकर विभाग की इतनी गाड़ियां से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने परिवार के सभी सदस्यों को घर में ही नजरबंद कर दिया।राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग का छापा अंबेडकर पार्क के पास जैनेंद्र यादव के आवास पर पड़ा। मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर आयकर विभाग ने शनिवार की सुबह छापा मारा है।
आपको बता दें कि राजीव राय पर सपा सरकार में पावर कारपोरेशन के भूमिगत केबिल बिछाने के काम में भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप हैं।राय विभागीय जांच में दोषी पाए गए थे।प्रदेश के विभिन्न जनपदों में की गई इस छापामार कार्रवाई के चलते सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह हंगामा करना शुरू कर दिया।इसे देखते हुए आयकर विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में पुलिस बल मंगवाकर अपनी कार्रवाई जारी रखी।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

