प्रतिनिधि, इचाक। इचाक प्रखंड में विभिन्न योजनाओं को लेकर इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने उपायुक्त हजारीबाग को चिट्ठी लिखा है। जिसमें कहा है कि इचाक कृषि प्रधान प्रखंड है।यहां सिंचाई एवं आवागमन का घोर अभाव है।





सौंपे गए आवेदन में तेतरीय नदी पर बने सीरीज चेक डैम की मरमती, गहरीकरण एवं लिफ्ट इरीगेशन, सेवाने नदी पर अलॉन्जा खुर्द में डैम निर्माण एवं लिफ्ट इरीगेशन,डाढ़ा नदी पर सिरिज चेक डैम निर्माण एवं लिफ्ट इरीगेशन, डाढा़ पंचायत के ग्राम बांका में पुल का निर्माण, पंचायत ड़ाड़ीघाघर के गरडीह में सोलर ऊर्जा की व्यवस्था, इचाक प्रखंड के डॉय- पोखरिया, फुफन्दी आरा सहित विभिन्न गांव को कृषि हेतु विद्युत की व्यवस्था, कुसुम योजना के तहत प्रत्येक पंचायत प्रतिवर्ष कम से कम 20 किसानों को सिंचाई हेतु सोलर पंप की व्यवस्था, पुराना इचाक पंचायत भवन से बंधुआ होते हुए तेतरिया तक पथ निर्माण, ग्राम अलॉन्जा कला में गड़ौती नदी पर पुल निर्माण शामिल है। जिप सदस्य देवी ने प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने की आग्रह किया है।