पश्चिमी सिंहभूम।हेमंत सोरेन की सरकार अपनी काली करतूत के कारण मुसीबत में है।मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर पत्थर का खदान लिया,अपने विधायक मंत्री को खदान दिया। सीएम अपने बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी पत्नी को सीएम बनाने के लिए विधायकों की बैठक बुलायी है।उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही। रघुवर बुधवार को चाईबासा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
रघुवर दास ने कहा कि हेमंत मुख्यमंत्री बने हैं, तब से जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।राज्य में भ्रष्टाचार, भय और आतंक के कारण झारखंड की जनता आक्रोशित है।भाजपा की आक्रेाश रैली में लोगों का आक्रोश देखने को मिला। रघुवर ने कहा बहुत जल्द इसका अंत होने वाला है।जब से हेमंत को अवैध खनन के मामले में ईडी का समन मिला है। इस मामले में सीएम के बयान के बाद असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
बाबूलाल ने की टिप्पणी- किसको कहां-कहां देखियेगा हेमंत जी
मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी टिप्पणी की है। बाबूलाल ने ट्विट करते हुए कहा कि धांस देने की आदत से मन नहीं भरा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक-एक को देख लेने की धमकी पर उतर गए हैं। बाबूलाल ने कहा कि किस-किस को और कहां-कहां देखियेगा हेमंत जी।





