विशेष संवाददाता,रांची। बुद्ध स्मृति ट्रस्ट चुटिया रांची के तत्वावधान में शुक्रवार को बुद्धपूर्णिमा समारोह का आयोजन मकचुंद टोली स्थिति बुद्ध स्मृति भवन कुशवाहा धर्मशाला में किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों को करते हुए निरंतर आगे बढ़े। बोध का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय और निरंतरता को प्राप्त करना है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों से बचने का आह्वान किया।





मौके पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के विचार संपूर्ण जीव जगत के कल्याण के लिए हुआ है। संपूर्ण विकास एवं कल्याण की दृष्टिकोण से भारत के जन जन तक भगवान बुद्ध के विचार पहुंचाने की नितांत आवश्यकता है।





अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के संगठन सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि विश्व को नॉलेज इज पावर की जोत जला कर नई दिशा देने का काम भगवान गौतम बुद्ध ने किया है आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर की तरह आत्मसात कर गौतम बुद्ध को अपने जीवन में उतारे।





विशिष्ट अतिथि पदम मुकुंद नायक ने कहा कि बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता दुनिया में कभी कम नहीं होगी क्योंकि बुद्ध के विचार सदैव अनुकरणीय रहे हैं।





कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बुद्ध स्मृति ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरधारी महतो ने कहा कि नए बदलाव तब सार्थक होगा जब बुद्ध के विचार घर घर पहुंचेंगे।इस अवसर पर भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित भाषण पर एच एम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को विधायक सी पी सिंह, अभय कुमार महतो द्वारा पुरस्कृत किया गया।





इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन अंजलि सेन, विषय प्रवेश सूरज महतो धन्यवाद ज्ञापन महावीर प्रसाद कुशवाहा ने की।कार्यक्रम में चुरामन महतो, बसंतु, जनार्दन प्रसाद, कैलाश कुमार, कुशवाहा विजय महतो, भरत लाल महतो, शिव शंकर महतो, शंकर महतो, इंदुमति देवी ललिता देवी संगीता देवी उर्मिला देवी सीमा देवी जनक महतो, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।