पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए स्वीप कोषांग द्वारा जिले के ELC सदस्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रविन्द्र भवन टाउन हाल में किया गया।इस कार्यशाला में जिले के सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, +2 विद्यालय के प्रधान शिक्षक,छात्र और ELC के सदस्य शामिल हुए।





कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने युवा मतदाताओं के बीच व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संदेश दिया। मतदाता शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को सूचित करना, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी से अवगत कराना और उनकी भागीदारी को बढ़ाने में मदद करना है।





जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया गया है । अपने-अपने स्कूल में गठित ईएलसी को सक्रिय करते हुए निरन्तर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलायें और 20 नवंबर को मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं को प्रेरित करें,जिससे जिले के मतदान प्रतिशत में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।





मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसएमपीओ और एडीपीओ समेत अन्य उपस्थित थे।