प्रतिनिधि,जमशेदपुर।मालगाड़ी के लिए बर्नपुर पॉइंट पर अतिरिक्त पथ बनाने के लिए आद्रा मंडल के मोहसिला में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। जिसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। प्रभावित ट्रेनों में 11 और 12 दिसंबर को टाटानगर से छूटने वाली 08174 टाटानगर-आसनसोल मेमू बर्नपुर तक चलेगी। साथ ही 08661 आद्रा-आसनसोल मेमू आद्रा से बर्नपुर तक ही चलेगी। जबकि आसनसोल से छूटने वाली 08652 आसनसोल-बराभूम मेमू की बर्नपुर से शॉर्ट शुरुआत होगी। इसी तरह आसनसोल से छूटने वाली 08660 आसनसोल-आद्रा मेमू बर्नपुर से रवाना होगी।





