रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी रही है।ये छापेमारी रांची के बड़े कपड़ा कारोबारी बाबूलाल प्रेम कुमार के 12 ठिकानों पर जारी है। छापेमारी कांके रोड, मेन रोड स्थित चर्च कंपलेक्स और अपर बाजार में की जा रही है।





जानकारी के मुताबिक छापेमारी इनकम टैक्स में चोरी करने के आरोप में की जा रही है। इनकम टैक्स की टीम बाबूलाल प्रेम कुमार के घर और ऑफिस के कागजातों को खंगाल रही है। कांके रोड स्थित उमा शांति अपार्टमेंट और प्रेमसन्स मोटर शोरूम पर इनकम टैक्स के अधिकारी कागजात खंगाल रहे हैं। इसके अलावा होटल आर्या स्थित सीए नरेश केजरीवाल के घर पर भी आयकर की टीम छापेमारी कर रही है।