रांची।रांची के सिल्ली थाना क्षेत्रांतर्गत बनता गांव के पास सड़क हादसा हुआ है।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल है।जिसमे से तीन की हालत नाजुक ही बताई जा रही है।तीनों का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है।जबकि दो का सिंहपुर सिल्ली में इलाज चल‌ रहा है।मृतक दोनों बुंडू प्रखंड के पागुरा गांव के निवासी हैं।





मिली जानकारी के‌ अनुसार बुंडू सिल्ली प्रखंड के बनता गांव के पास सील्ली टाटा रोड पर बुधवार सुबह एक टेलर गाड़ी के चपेट में एक बोलेरो आ गयी।बोलेरो पर आठ लोग सवार थे। घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई और अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों मृतक बुंडू प्रखंड के पंगुरा गांव के निवासी हैं।घायलों में तीन की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।इनको बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।अन्य घायलों को सील्ली के सिंगपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की खबर सुनते ही बुंडू प्रखंड के पंगुरा गांव में शोक की लहर है।बताया जा रहा है कि यह लोग गूंज मेला देखने के लिए सील्ली गए थे।वापस आते समय दुर्घटना घटी है।