रांची।सूबे की राजधानी रांची के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिल रहा है।सुबह कड़ी धूप तो दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जाते हैं।बुधवार को रांची के क‌ई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।





राजधानी के दक्षिणी छोर के डोरंडा,हिनू, हटिया, धुर्वा, तुपुदाना सहित अन्य इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।वहीं, रांची के अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रांची का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई, वहां चिपचिपाती गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ, लेकिन शाम होते-होते थोड़ी सी राहत मिल गई।





दूसरी ओर राज्य के पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की जारी किया गया है, जिसके तहत इन इलाकों में बदल गरज और वज्रपात के साथ 30-40 प्रतिघंटा से हवा चलने की संभावनाए व्यक्त की गई।