प्रतिनिधि, हंटरगंज(चतरा)।राजद कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव शामिल हुए।





कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर शुरुआत किया गया।तथा जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दिया गया। मौके पर खुशी इजहार करते हुए मिठाई बांटी गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाया।





इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में श्री यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव शोषित, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यको तथा कमजोर वर्ग के मसीहा थें।जिस तरह बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हक अधिकार लिखकर गरीब गुरुवा को उच्चा स्थान दिया।उसे लालू प्रसाद यादव ने लागू कर सभी पदों पर सम्मान अधिकार दिया तथा कार्य रूप देकर अमलीजामा पहनाया ।आज उनके बताए गए मार्ग पर चलकर हम सभी गरीब असहाय लोग विकास की गाथा गढ़ रहे हैं। शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे राजनीति के क्षेत्र में जो अधिकार श्री लालू प्रसाद यादव ने दिया उसे जन्म जन्मांतर तक भुलाया नहीं जा सकता।वही प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिस तरह माली बगीचा को सीचने में अपना पूरा परिवार लगे रहते हैं ।उसी तरह लालू प्रसाद यादव गरीबों का हक अधिकार दिलाने में लगे रहतें है। आज झारखंड बिहार ही नहीं विश्व में उनका नाम बड़े ही लोग आदर से लेते हैं।कार्यक्रम को जिप सदस्य सुरेश पासवान ,राजद नेता देवलाल यादव ,राजदेव यादव, वकील खां, बोधन यादव, भोला प्रसाद यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।