प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर इटखोरी प्रखंड स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में मत्था टेका।उन्होंने माँ भद्रकाली से राज्य की खुशहाली की कामना की। वहीं चतरा लौटने के पश्चात मंत्री सदर अस्पताल चतरा पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मरीजों के संग केक काटा।





वहीं देर शाम मंत्री स्थानीय परिषदन पहुंचे। जहां उन्होंने राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव से मुलाकात की तथा केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक, पार्टी के गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने मंत्री सत्यानंद भोक्ता को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। चतरा के लोकसभा सांसद सुनील कुमार सिंह,सिमरिया के भाजपा विधायक किसुन कुमार दास,जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी,उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे,राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव इत्यादि ने मंत्री भोक्ता को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।