प्रतिनिधि, बलियापुर। बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत के नारायण मानव सेवा आश्रम रघुनाथपुर में नौ दिवसीय रामचरित मानस यज्ञ हेतु बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नारायण मानव सेवा आश्रम से प्रारम्भ होकर बड़ा तालाब गई और वहां से विधि- विधान के साथ कलश में जल लेकर पूरे गांव के विभिन्न टोलों का परिक्रमा करते हुए नारायण मानव सेवा आश्रम पहुंचा। रास्ते भर हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन गाते हुए तथा भक्तों द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाते रहे।





यज्ञ को सफल करने में बंगाल और बनारस से पुरोहित आयें है। कलश यात्रा के उपरान्त शरबत और प्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, पूर्व जिप सदस्य घनश्याम ग्रोवर, मुखिया वीडी महतो, प्रबीर महतो, ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य रविंद्र महतो, मुखिया प्रतिनिधि सुनील महतो, संजीत गोराई, सुनील महतो, खोकन पांडे आदि शामिल थे।