प्रतिनिधि,चतरा। स्थानीय मुख्यालय क्षेत्र रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर चतरा में सोमवार को कक्षा दशम के भैया-बहनों की विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के कक्षा नवम की भैया बहनों के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा नवम की बहन कशिश, दीपिका एवं आचार्या रौनक मिस के द्वारा किया गया। विद्यालय के आचार्य अजय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वाध्याय करने की शिक्षा दी ।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मोती पांडे ने बताया कि यदि आप ऊंचे मुकाम तक पहुंचना चाहते है तो अभ्यास बहुत बड़ा चीज है। मेहनत और अभ्यास के बल पर असीम ऊंचाइयों को पाया जा सकता है। अतः बचे हुए समय में स्वाध्याय और अभ्यास करना ना भूले ।
विद्यालय के आचार्य अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि समय का सदुपयोग करें एवं अधिक से अधिक प्रश्नों को हल करने का प्रयास करे।इसके बाद सभी भाइयों बहनों ने अपने अनुभव एवं यादों को शेयर किया एवं इस विद्यालय से मिले संस्कार और अनुशासन को बनाए रखने का वचन दिया । इसी बीच कक्षा नवम की बहनों ने कविता एवं संगीत के माध्यम से भैया बहनों को मनोरंजन करवाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप प्रत्येक दिन 3 घंटा के लिए विद्यालय आएंगे और टेस्ट सीरीज का प्रैक्टिस करेंगे । साथ ही जो विषय वस्तु में समस्या हो उसे कक्षा में आचार्यों के साथ मिल कर उसे हल करेंगे। ताकि परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस कार्यक्रम में कक्षा नवम के भैया बहनों ने दशम के भैया बहनों के लिए फोल्डर फाइल , हनुमान चालीसा एवं प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था किया इसे दे कर यह अपील करना चाहा की यह हमारे भैया बहन जो आगे जा रहे हैं।इसके लिए आपको तलवार की भांति पेन की जरूरत होगी एवं आपको आगे जाने के क्रम में प्रमाण पत्र मिलते जाएंगे। इसमें उसे संजोने की जरूरत है ।भैया बहनों ने 10 सालों में बहुत अच्छे अच्छे कार्यों को हम लोगों को सिखाया एवं अच्छे आचरण को अनुसरण करने का पाठ पढ़ाया इसकी प्रशंसा में प्रशस्ति पत्र है। इस कार्यक्रम में कक्षा नवम और दशम के भैया बहन एवं आचार्य आचार्या उपस्थित थे।





