राम नगरी में पहली बार एक साथ आएंगे 11 राज्यों के सीएम, करेंगे रामलला के दर्शन, आओ जानें पूरा कार्यक्रम
राम नगरी में पहली बार एक साथ आएंगे 11 राज्यों के सीएम, करेंगे रामलला के दर्शन,आओ जानें पूरा कार्यक्रम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और आठ उप-मुख्यमंत्री के साथ बीएमसी की महापौर पहली बार आगमन होगा। इसके पहले राम मंदिर आंदोलन के दौर में 1991 में उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का राम नगरी में एक साथ दौरा हो चुका है। तब और अब के हालात पूरी तरह से भिन्न हैं। वो समय संघर्ष का था,अब उन सभी चुनौतियों से उबर कर नया इतिहास रचने का समय है।राम नगरी के नये इतिहास में इन मुख्यमंत्रियों के एक साथ आगमन की इबारत भी जोड़ी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आध्यात्मिक नगरी काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर काॅरिडोर के लोकार्पण समारोह के बाद मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद ये सभी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री सांस्कृतिक राजधानी से सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं।ये सभी बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हवाई मार्ग से राम नगरी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से सभी को हाईवे स्थित होटल लाया जाएगा। यहां विश्राम के बाद सभी वीवीआईपी सरयू दर्शन के लिए पहुंचेंगे और इसके बाद रामपैड़ी का अवलोकन करेंगे।सभी हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करेंगे। इसके बाद अपनी यात्रा के अंतिम कार्यक्रम के अन्तर्गत दूसरी पाली में रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दरबार में माथा टेककर कृतकृत्य होंगे।इन सभी का परिसर में स्वागत रामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा और दर्शन के दौरान राम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
मुख्य सचिव आरके तिवारी राम नगरी अयोध्या में एक साथ 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और आठ उप-मुख्यमंत्रियों के आगमन को देखते हुए मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे राम नगरी पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेका और इसके बाद वह रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे।
मुख्य सचिव ने दर्शन करने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बातचीत की और व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान वो सरयू दर्शन के लिए गए और फिर रामपैड़ी का भी अवलोकन किया।जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय सहित अन्य अफसरों ने पुन: हवाई पट्टी सहित वीवीआईपी के सभी कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्था का निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिया।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

