पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ वर्षगांठ पर मनईटांड़ से रणधीर वर्मा चौक हनुमान मंदिर तक देवसेना ने शोभा रैली निकाली।इसमें श्रीराम भगवान की गानों के धुन पर महिला,पुरुष और बच्चे हाथों में जय श्रीराम का ध्वज लिए हुए झूमते,नाचते गाते जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में दीप जलाएं।इस दौरान रणधीर वर्मा चौक कर मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की।पूरा रणधीर वर्मा चौक जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।





शोभायात्रा में देवसेना के अध्यक्ष कुंभनाथ सिंह, विवेक गुप्ता, सप्पू महतो,रवि सोनी,गौरव कुमार, अनिमेष सिंह समेत सैकड़ों राम भक्त थे।