जमशेदपुर।ओडिशा के रायरंगपुर स्टेशन पर विजिलेंस छापेमारी के दौरान वहां स्टेशन मास्टर की कुर्सी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैठा मिला।सिर्फ इतना ही नहीं विजलेंस टीम को स्टेशन बुकिंग काउंटर में जितने के टिकट बिके मिले,उससे कम काउंटर में रुपये मिले।जिसको लेकर टीम ने दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेजी है।जिसके तहत मामले में स्टेशन मास्टर के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।





बताते चलें कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर स्टेशन पर उतरकर अपने गांव ऊपरबेड़ा जाती है। जानकारी के अनुसार दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर यहां धमक दी। वहीं कार्रवाई से टाटानगर स्टेशन में भी हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की जांच व दो बुक टिकट बरामदगी के साथ रुपए कम मिलने की सूचना नगर के साथ साथ चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों तक पहुंच गई। जिससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की एक टीम टाटानगर स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र भी गई थी। मगर इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की।





टीम जब रायरंगपुर स्टेशन पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। इस दौरान स्टेशन मास्टर दफ्तर से गायब थे। जबकि उनकी कुर्सी पर यहां कार्यरत चतुर्थश्रेणी कर्मचारी बैठा हुआ था। टीम ने जैसे ही काउंटर की तलाशी ली तो वहां 5000 रुपए कम मिले। साथ ही दो बुकिंग किया हुआ टिकट भी मिला। टीम को देखते ही चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भागने लगा। हालांकि उसे पूछताछ के लिए पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को रायरंगपुर स्टेशन पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी होने की गुप्त सूचना पहले ही मिल चुकी थी। जिसके लिए हावड़ा से टीम का एक सदस्य टाटानगर पहुंचा। वहीं टीम सड़क मार्ग से रायरंगपुर स्टेशन जाकर काउंटर में इ तत्काल बुकिंग के समय के बाद जांच करने लगी