पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी चतरा।प्रखंड के एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर,आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में किया गया।





इस रंगोली प्रतियोगिता में सजल कुमारी,माही,काजल,नंदिनी,बबली,साक्षी,कंचन,रिंकू,

आकांक्षा,पल्लवी,प्रियंका और शांति कुमारी ने भाग लिया। इस रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर,प्रोफेसर श्याम सुन्दर प्रसाद,प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा,प्रोफेसर जानकी प्रसाद,प्रोफेसर सकेंंद मिस्त्री,प्रोफेसर असलम,प्रोफेसर संदीप कुमार।





कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मधुबाला द्वारा किया गया। रंगोली कार्यक्रम संचालिका प्रोफेसर मधुबाला ने रंगोली कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।