राहुल ने कहा, अमेठी ने मुझे राजनीति में बहुत कुछ सिखाया
राहुल ने कहा,अमेठी ने मुझे राजनीति में बहुत कुछ सिखाया <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अमेठी। 2019 लोकसभा का चुनाव हारने के लगभग ढाई साल बाद शनिवार को राहुल गांधी पहली बार अमेठी पहुंचे। राहुल ने अमेठी को अपना घर बताते हुए कहा कि यहां से राजनीति की शुरुआत की और यहीं सियायत करना सीखा।प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पदयात्रा से पहले जगदीशपुर में राहुल ने बताया कि कैसे उनका अमेठी आने का प्रोग्राम बना। राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रियंका मेरे पास आई और उसने मुझे कहा कि लखनऊ चलो। मैंने बहन से कहा कि लखनऊ जाने से पहले मैं अपने घर जाना चाहता हूं। लखनऊ आने से पहले अपने परिवार से बात करना चाहता हूं।
राहुल ने कहा 2004 में मैं राजनीति में आया और पहला चुनाव मैंने यहां से लड़ा था। आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया। आपने मुझे राजनीतिक रास्ता दिखाया और मेरे साथ आप इस रास्ते पर हमेशा चले। इसलिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।
राहुल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज की हालत आपको दिखाई दे रही है, बड़ा सवाल हैं। सवालों का जवाब न मुख्यमंत्री देते हैं,न प्रधानमंत्री देते हैं। उन्होंने कहा आपने देखा होगा कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री गंगा में स्नान कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री देश को यह नहीं कह सकते कि देश में रोजगार क्यों नहीं पैदा हो रहा है। रोजगार क्यों खत्म हो गया है,हमारे देश के जो युवा हैं जो भविष्य हैं उनको हिंदुस्तान में रोजगार क्यों नहीं मिल सकता।
राहुल ने कहा कि दूसरा सवाल इतनी तेजी से महंगाई क्यों बढ़ती जा रही है। नरेंद्र मोदी जी इनका जवाब आपको नहीं देंगे। इसलिए मैं आपको इसका जवाब दे रहा हूं। भाइयों और बहनों इस देश को छोटे बिजनेस वाले मिडिल क्लास दुकानदार रोजगार देते हैं। उस पर नरेंद्र मोदी ने पहला नोटबंदी व कोरोना सहित कई अन्य हमले कर अवसर को समाप्त कर दिया।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

