राहुल-प्रियंका का अमेठी का दौरा कांग्रेस को देगा संजीवनी,कल प्रतिज्ञा यात्रा में होंगे शामिल
राहुल-प्रियंका का अमेठी दौरा कांग्रेस को देगा संजीवनी,कल प्रतिज्ञा पदयात्रा में होंगे शामिल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी शनिवार को अपनी बहन यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। राहुल भाजपा सरकार को हटाने के लिए महंगाई हटाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होंगे।राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा जिले के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी बूटी साबित हो सकता है।राहुल के कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती।
अमेठी को कांग्रेसियों का गढ़ माना जाता रहा है। यहां गांधी परिवार को सिर्फ दो बार ही पराजय का सामना करना पड़ा था। पहली बार अमेठी को कर्मभूमि बनाने के लिए आए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी को पहले चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 में तीन बार से अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी को भी स्मृति इरानी ने पराजित किया था,लेकिन अमेठी में पहले की तरह अब भी गांधी परिवार के प्रति अपनत्व व प्रेम की भावना बनी हुई है। राहुल ने भी अमेठी को अपने परिवार की तरह मानते हुए कोरोना काल में राशन, मास्क, सैनेटाइजर के साथ ही दवाएं व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराकर परिवारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की।
कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में प्रियंका के नेतृत्व में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में राहुल ने अपनी और अपने परिवार की कर्मभूमि अमेठी में शनिवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होने की अनुमति देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि राहुल और प्रियंका को 18 दिसंबर को जगदीशपुर से हारीमऊ तक करीब छह किमी तक भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है। गुरुवार को अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता डा. अरविंद चतुर्वेदी व डा. नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में यात्रा का प्रचार प्रसार किया गया। इसके साथ ही बैनर व पोस्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

