जमशेदपुर।झारखंड के जमशेदपुर में बुधवार को एक रिटार्ड दरोगा के बेटे ने अपने तीन दोस्तों के साथ एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।आपसी रंजिश में घर में घुसकर उसको 9 गोलियां दनादन दागी।हमले में 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह की जान चली गई।हत्या के बाद सिख समुदाय में काफी आक्रोश है।सिख समुदाय के लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।





मिली जानकारी के‌ अनुसार जमशेदपुर के सिदगोड़ा के एग्रिको में बुधवार शाम 4.30 बजे अचानक घर में घुसकर मनप्रीत पर गोलियों की बारिश कर दी।हत्या का आरोप रिटायर्ड दरोगा कालिका सिंह के बेटे राहुल सिंह, अक्षय सिंह, गौरव गुप्ता और नवीन सिंह पर लगा है। गोली लगने के बाद मनप्रीत को परिजन टाटा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मनप्रीत के साथ इनकी पिछले साल से रंजिश चल रही थी। मनप्रीत पर गौरव गुप्ता और जय गुप्ता पर फायरिंग का आरोप लगा था और वह जेल भी गया था।जनवरी में वो जेल से छूटकर आया और फिर पंजाब चला गया। मनप्रीत पंजाब में बीकॉम कर रहा था और फायरिंग मामले में पेशी के लिए घर आया था।





सूचना मिलते ही सिटी एसपी विजय शंकर पहले टीएमएच और फिर मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मनप्रीत के परिजनों का कहना है कि रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने हत्या को अंजाम दिया है।