रांची। राजेन्द्र आयुर्वेदिक संस्थान रांची के न्यूरो वार्ड से चार दिन पहले गायब हुए मरीज का शव रविवार को अस्पताल के शवगृह में मिला। शवगृह में शव मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।गया के डोभी के रहने वाले नवीन सोनी को सात दिसंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था।परिजनों ने आरोप लगाया कि शव के कई अंग निकाल लिए गए हैं।रिम्स पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा कि अंग चोरी जैसी घटना परिजनों का महज संशय है।

मरीज के परिजन मुन्ना सोनी ने बताया कि वे लोग सिर में चोट लगने के बाद सात दिसंबर को नवीन को लेकर रिम्स पहुंचे थे।आठ दिसंबर से नवीन गायब था।रिम्स के वार्ड समेत गली-मुहल्ले में नवीन की काफी खोजबीन की गई। थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी गई पर पता नहीं चला।रविवार को अचानक शवगृह से पहचान के लिए बुलाया गया, जिसमें नवीन की पहचान हुई।

बरियातू थाना प्रभारी का कहना है कि शव को न्यूरो वार्ड से शवगृह लाया गया था। परिजनों ने गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफ‌आईआर दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया था, जिसमें मरीज को रिम्स से बाहर जाते हुए नहीं पाया गया था।