प्रतिनिधि,चतरा। बाईपास सड़क स्थित लिबदा मोड़ पर रिशु राज ग्रेनाइट संस्थान का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संस्थान खुलने से रोजगार के साथ-साथ क्षेत्र वासियों को बहुत ही सुविधा उपलब्ध होता है। क्षेत्र के लोगों को उचित मूल्य पर सामग्री अपने ही शहर में मिल जाएगा। अब उन्हें दूसरे शहर जा कर नहीं भटकना नहीं पड़े़गा।संचालक रामदेव यादव को उन्होंने उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





संस्थान संचालक रामदेव यादव ने कहा कि संस्थान में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, सेनेटरी व घर निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध है। मौके पर पंकज दुबे,मोहन यादव,पंकज यादव,संजीत कुमार कुशवाहा,रामविलास सिंह ,तिलेश्वर पासवान,अरुण दांगी,प्रमोद दांगी,मुकेश शाह,चांदो साव, मुन्ना कुमार समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।