प्रतिनिधि,गिरिडीह। कोलियरी मजदूर कांग्रेस की गिरिडीह जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सीसीएल के प्रोजेक्ट आफिसर एसके सिंह एवं सीसीएल डीएवी स्कूल के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार के साथ बैठक की गई। इस दौरान सीएमसी के पदाधिकारियों ने स्कूलो में फीस बढ़ोतरी नहीं करने और री-एडमिशन फीस नहीं लेने सम्बन्धी सीसीएल के कल्याण विभाग द्वारा जारी पत्र की प्रति भी सौंपा।
बता दें कि कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी की पहल पर सीसीएल के कल्याण विभाग दरभंगा हाउस ने बीते 14 अप्रैल को इस आशय से सम्बंधित पत्र जारी कर सभी एरिया के जीएम और स्कूल के प्रिंसिपल को निर्देशित किया है। वार्ता के दौरान सीएमसी के प्रतिनिधियों ने उक्त आदेश की प्रति भी प्रोजेक्ट ऑफिसर और स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपी। मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर और स्कूल के प्रिंसिपल ने उक्त निर्देश का अक्षरशः पालन किये जाने का सीएमसी के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में सीएमसी के केंद्रीय संगठन सचिव आत्मानन्द कुमार, जिलाध्यक्ष उदय सिन्हा, सचिव सुनीता कुमारी, सह-सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,अनन्त कुमार सिन्हा आदि शामिल थे।





