चतरा। रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा चतरा के तत्वाधान में शनिवार को पोस्ट ऑफिस चौक स्थित रेड क्रॉस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजु तिवारी उपस्थित हुए। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जिला परिषद उपाध्यक्ष को मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर उर्फ बिरजु तिवारी व रेडक्रॉस सोसाईटी के सचिव राजकुमार अग्रवाल ने गरीब बच्चों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया व अपने हाथों से गर्म कपड़ा पहनाया।
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि गरीब बच्चों को गर्म कपड़ा व जरूरतमंदो को सामान बांटना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कपड़े के वितरण के बाद बच्चों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चे जरूरतमंद सामान पा कर काफी बहुत खुश हुए।तिवारी ने आगे कहा कि जाड़े का मौसम ग़रीब परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। गर्म कपड़े का अभाव उनके लिए कष्टदायक होता है। जरुरतमंदों में ऊनी कपड़ों का वितरण सराहनीय है।समाज में गरीबों बच्चों की मदद करने से मन खुश हो जाता है। दान देने से कभी धन की कमी नही आती है।धन दिन दुगना रात चौगुनी बढ़ता है। हर सम्पन्न व्यक्ति को गरीब, असहाय व जरूरत मंदो की मदद करनी चाहिए।
रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा है कि अगर हर गरीब बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम करके गर्म कपड़ों का वितरण किया जाए तो हम हर जरूरतमंद की जरूरत पूरी कर सकते हैं। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी आगे बढ़कर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाईटी के कोषाध्यक्ष स्नेह राज, सदस्य साबिर हुसैन, डाक्टर विजय अग्रवाल,पंकज दुबे, समाजसेवी अमित सहाय,मानवाधिकार प्रदेश महासचिव संजय कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबन्धक अनिल कुमार,नगर पर्षद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार,अनिकेत बक्सी समेत अनेकों लोग मौजूद थे।





