प्रतिनिधि,जमशेदपुर। कदमा स्थित बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल का शुक्रवार एनुअल स्पोर्ट्स डे संपन्न हुआ। जिसमें रेड हाउस 565 अंकों के साथ चैंपियन बना। जबकि 450 अंकों के साथ ब्लू हाउस को रनर अप घोषित किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्कूल की प्राचार्या सुभोश्री सरकार, एडमिनिस्ट्रेटर सचिन कुमार, जीबी मेंबर पीयूष राज और ऋषभ कुमार उपस्थित रहे। साथ ही स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद थे।
सर्वप्रथम एनुअल स्पोर्ट्स डे की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा रंग-बिरंगे बलून उड़ाकर किया गया। जिसके बाद बच्चों ने योग और ड्रिल की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। इस दौरान बच्चों ने कई सारे खेलों में हिस्सा भी लिया। इस दौरान अपने बच्चों को खेल में हिस्सा लेते देख मौजूद अभिभावक प्रसन्न मुद्रा में दिखे। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी। खेलकूद में विजेता होने वाले बच्चों के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार का वितरण भी किया गया। एनुअल स्पोर्ट्स डे को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





