जमशेदपुर।बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में रेलवे की जमीन पर बने आधा दर्जन से ज्यादा नवर्निमित मकानों को सोमवार जमींदोज कर दिया गया।बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाने का काम चल रहा है। साथ ही काम लगभग पूरा भी हो गया है।
जिसके बाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के आदेश पर नवर्निमित मकान को जमींदोज कर दिया गया।कैरेज कॉलोनी से कब्जा हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति विरोध करने के लिए नहीं पहुंचा। जिसके कारण रेलवे को अभियान चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
बताते चलें कि बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा मकान कब्जा कर रेलवे की जमीन पर बने है। कुछ जमीन रेलवे की तो कुछ सरकारी जमीन भी है। जानकारों का कहना है कि बस्ती में जमीन कब्जाकर बेचने का काम सालोंभर चलता है। जिसमें स्थानीय दबंग, रेल अधिकारी के साथ साथ सफेदपोश का हाथ होने की बात कही जा रही है।





