जमशेदपुर।चक्रधरपुर रेल मंडल मेंस कांग्रेस के नेता कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए पूरे रेल मंडल में घुमने की योजना बनाई है।साथ ही रविवार इसकी शुरूआत बरसुआं स्टेशन से की गई। इस दौरान महासचिव शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस की टीम बरसुआं स्टेशन पहुंची। जहां कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना।
बताया गया कि रेलवे कॉलोनी तो रेल कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। मगर इसकी हालत खस्ता है। वहीं कॉलोनी के क्वार्टर की शिकायत करने पर भी किसी तरह की पहल स्थानीय रेल अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती है। जबकि शौचालय की हालत तो ऐसी है कि उसके अंदर जाना भी दूभर है। बावजूद इसके रेलवे द्वारा उनसे किराया लिया जा रहा है।
मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने कर्मचारियों की शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि वे रेल डीआरएम के साथ होने वाली बैठक में बारी-बारी से बात रखेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।





