प्रतिनिधि,बड़कागांव। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव प्रखंड के सभी गांव में घूम घूमकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की दिली मुबारक देने पहुंचे। उपस्थित सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ-साथ विधानसभा वासियों को कहा कि मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए सबसे पवित्र त्यौहार ईद होता है। ईद में एक दूसरे से मनमुटाव को भुलाकर गले से गले मिलकर ईद की बधाइयां देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पवित्र त्यौहार है जो भाईचारे का पैगाम देता है। हम सभी को ईद के मौके पर एक दूसरे से मिलकर ईद मनाना चाहिए और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रगति और उन्नति की बात सोचनी चाहिए।
मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदन संदीप कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजा खान, सब्बू खान, फिरोज खान सहित दर्जनों की संख्या में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।





