प्रतिनिधि, सिंदरी।रावण दहन समिति को सम्मानित किया गया।भाजपा नेता लक्की सिंह ने रावण दहन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की खुशी में समिति के हर मेंबर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पहली बार समिति सदस्यों को सम्मानित करने को लेकर सम्मानित सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। कई सालों से यह कार्यक्रम हो रहा है। किसी को याद नहीं आया।





सम्मानित होने वाले सदस्य कमिटी के सचिव सह पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह,संजय सिंह, रश्वीहारी सिंह, विदेशी सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, राहुल सिंह, रमेश सिंह सम्मानित करने वाले सदस्य लक्की सिंह, विमल सिंह, गुड्डू सिंह, राजू सिंह, मनोज दुबे, बसंत सिंह, शुभम सिंह, अमृत सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह, गोविंदा सिंह, सुनील उपाध्याय मौजूद थे।