लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अन्नपूर्णा ज्वैलर्स के मालिक जितेंद्र कुमार को वॉट्सऐप कॉल कर माफिया गोल्डी बराड़ के नाम पर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है और रंगदारी न देने पर गायक सिद्धू मूसेवाला वाला जैसा हाल करने की धमकी दी है।सरोजनीनगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज सर्राफ व्यापारी की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।





सर्राफ व्यापारी जितेंद्र कुमार के बताया कि मंगलवार की सुबह एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग से बोलने की बात कहते हुए 10 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा।शाम 5 बजे तक रुपए देने को कहते हुए धमकी दी कि ऐसा न करने पर अगले दिन का सूरज नहीं देख पाओगे।धमकी देने वाले से जितेंद्र ने कहा कि वह काफी परेशान हैं।यह बात सुनने पर धमकी देने वाले ने कहा कि हम परेशानी दूर कर देंगे।जो हमारी सेवा नहीं करता है, हम उसकी कर देते हैं।जैसे सिद्धू मूसेवाला की सेवा की है,वैसे आपकी सेवा कर देंगे।इसके बाद धमकी देने वाले ने 10 लाख की मांग की।इसके बाद जितेंद्र ने पुलिस के साथ-साथ आलाधिकारियों को सूचना दी।





थाना प्रभारी सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी सुरक्षा में तीन सिपाहियों को लगा दिया गया है।

क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।





आपको बता दें कि सतिंदर सिंह उर्फ गोल्‍डी बराड़ को माफिया बिश्नोई का खास गुर्गा माना जाता है।बिश्नोई के जेल जाने के बाद से गोल्डी बराड़ ही कनाड़ा से पूरा गैंग चला रहा है।मानसा जिले के जवाहर गांव में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तीन घंटे बाद ही गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।