लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।बदमाशों ने इंदिरा नगर में एक लोकल पेपर के फोटो जर्नलिस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल फोटो जर्नलिस्ट को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार फोटो जर्नलिस्ट शाहिद कैलाश कुंज लक्ष्मणपुरी में रहते है।सोमवार देर रात शाहिद एक महिला को उसके घर छोड़कर इंदिरा नगर के पिकनिक स्पॉट की तरफ जा रहे था।तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने शाहिद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए।शाहिद के सीने, गले और पीठ में तीन गोलियां लगी हैं।मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शाहिद को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां उसका इलाज जारी है।डॉक्टरों ने बताया कि शाहिद की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।





