गौतमबुद्ध नगर।उत्तर प्रदेश में इन दिनों ह‍िन्‍दू युवकों का नाम रखकर ह‍िन्‍दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने का मामला लगातार सामने आ रहा हैं।ऐसा ही दिल दहला देने वाला लव जिहाद का एक मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी से सामने आया है।युवती की शिकायत पर दादरी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।युवक पर आरोप है कि वह अपना धर्म और नाम बदलकर उत्तराखंड की युवती से शादी करने जा रहा था,लेकिन शादी के ठीक एक दिन पहले युवक की पोल खुल गयी।युवती ने पुलिस में जाकर अपने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।





जानें क्या है पूरा मामला





आरोपी युवक युवती से आज शादी करने वाला था। इस दौरान उसने युवती को दादरी के एस्कॉर्ट कॉलोनी में एक कमरा दिला दिया।इस बीच शुक्रवार को आरोपी के पिता शकील सैफी एस्कॉर्ट कॉलोनी स्थित कमरे में उसे खोजते हुए पहुंचे।उस समय युवक और युवती शादी की खरीदारी करने गए थे।पिता शकील ने हसीन नाम लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।जहां लोगों ने बताया कि यहां हसीन नहीं आशीष रहता है। जब युवती कमरे पर आई तो युवक का पोल खुल गयी और युवती को युवक का असली नाम का पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।मौके पर जब लोग पहुंचे तो युवती ने बताया कि हसीन सैफी नाम के इस शख्स ने आशीष बनकर उसे धोखा दिया है।इतना ही नहीं वह युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शादी का दबाव बना रहा है।





हिंदू संगठन ने किया हंगामा





इस मामले की जानकारी जैसी ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को मिली तो मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आमका रोड निवासी आरोपी हसीन सैफी आशीष को गिरफ्तार भी कर लिया है।





मिली जानकारी के‌ अनुसार युवती उत्तराखंड की रहने वाली है और नोएडा के कंपनी में काम करती है। इस दौरान कंपनी में काम करने वाले युवक ने नाम और धर्म छुपाकर पहले उसे दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।