प्रतिनिधि,बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में शव उसके ससुराल में मिली।जबकि घर के सभी लोग फरार हो गए,जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना को लेकर मृतका के पिता छत्रधारी राणा ने बगोदर थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री का विवाह 15 माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी। 6 महीने बाद से उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दो लाख रुपए, चार पहिया वाहन और सोने की चेन की मांग को लेकर बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। इसे लेकर उन्होंने कितने बार अपने दामाद नारायण राणा एवं उसके पूरे परिवार को समझाने की कोशिश किया,लेकिन वह लोग समझने को तैयार नहीं थे और बीती रात उनका पूरा परिवार,जिसमें नारायण राणा, मनोज राणा, सारो देवी, सविता देवी, ननद देवंती देवी, गीता देवी एवं रोहित राणा इन सभी लोगों ने मिलकर उनकी बेटी रुमझुम कुमारी को लाठी-डंडे से पीटकर एवं रस्सी से गला घोटकर जान से मारकर घर के हॉल में छोड़कर सभी परिवार घर से फरार हो गए।उधर बगोदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर और मायके वालों सहित आसपास के लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।





