विशेष संवाददाता
रांची। लायंस क्लब इंटरनेशनल ने 13 जनवरी 2023 से पूरे भारत में दुनिया का सबसे बड़ा ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू कर दिया है । लायंस क्लब इंटरनेशनल खुली चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान करने और सुशासन और अच्छी नागरिकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सेवाभावी लोगों को अपने समुदाय की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए हम ई-वेस्ट कलेक्शन की शुरुआत कर रहे हैं।यह अभियान 13 जनवरी, 2023 को संस्थापक मेल्विन जोन्स के जन्मदिन पर शुभारम्भ हुआ और एक महीने के लिए आयोजित किया जाएगा।(13 जनवरी - 13 फरवरी, 2023) ई-कचरा दुनिया के कुल जहरीले कचरे का 70प्रतिशत हिस्सा बनाता है। भारत में 82प्रतिशत ई-कचरा हमारे उपकरणों से आता है जो कैंसर का कारण बन सकता है। ई-कचरा नदियों और झीलों को जहर देता है और अत्यधिक जहरीले रसायनों के माध्यम से मिट्टी को दूषित करता है। इस अभियान के माध्यम से, हम ई-कचरे के हानिकारक प्रभावों पर जागरूकता को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। हमारे पर्यावरण पर और विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी और समुदाय के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय ज्ञान भागीदार के माध्यम से इसके प्रभावी प्रबंधन के महत्व के बारे में समुदाय को संवेदनशील बनाना। ई-कचरे को कहें ना।
लायंस डिस्ट्रिक्ट 322ए ने शुरू में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, चाईबासा, हजारीबाग, गिरिडीह, डालटनगंज, गुमला, गढ़वा जैसे शहरों में 80 से अधिक लायंस क्लबों के सहयोग से चौदह संग्रह केंद्रों से अधिक से इसकी शुरुआत की है l
लायंस फ्रेटरनिटी ऑफ रांची 13 जनवरी को लायंस रांची ईस्ट प्याऊ, अल्बर्ट एक्का चौक के पास शाम 4.30 बजे से लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के तत्वावधान में अपने अभियान की शुरुआत की । जिसमे मुख्या अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, सिद्धार्थ मजूमदार ,प्रथम उप जिलापाल लायन कमल जैन, जीएसटी समन्वयक लायन राजीव लोचन, जीएमटी माधव लखोटिया, सुषमा त्रिवेदी, अनुपमा लोचन और सुजीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम के उद्घाटन में अन्य क्लबों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि के साथ जिला 322A के जिला कोऑर्डिनेटर (इ-वेस्ट) लायन दीपक लोहिया एवं लायन धर्मेंद्र सिन्हा भी मौजूद रहे, जिन्होंने अध्यक्ष लायन रतनलाल अग्रवाल के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन लायन धर्मेंद्र सिन्हा ने किया और सभी उपास्थित सदस्य एवं अतिथिगण एक रैली के रूप में सभा स्थल से अल्बर्ट एक्का के स्मारक तक गए।





