पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मधुपुर। मधुपुर शहर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी होटल सभागार में लायंस क्लब ऑफ के अध्यक्ष शौकत नाज की अध्यक्षता में लायंस क्लब ऑफ के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में लायंस क्लब ऑफ के सचिव अटल चौरसिया,ट्रेजर राजेश तिवारी,रूपेश कुमार मोदी,महेश बथवाल,आंचल मोदी,दीपक जायसवाल,विशाल चौरसिया,शुभेंदु,सुमन चौधरी,विमल टेकरीवाल,रामानुज मिश्रा,मनोज कुमार डालमिया,विजय लक्षीरामका,महेंद्र घोष, उत्तम मोहनका,रोहित लक्षीरामका, श्याम तिबड़ेवाल,संजय टेकरीवाल शामिल हुए।





क्लब के अध्यक्ष शौकत ने वर्तमान सत्र के 6 माह में किए गए कार्यों को बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए भी चर्चा हुई। वहीं बारी-बारी सदस्यों ने क्लब और कैसे बेहतर ढंग से कार्य किया जाए उस पर चर्चा की गई,जिससे लोगों को और बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।





क्लब के अध्यक्ष शौकत नाज ने बताया कि लायंस क्लब हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इसी भावना से प्रेरित होकर हमने हर शुक्रवार को लायंस क्लब आफ मधुपुर के बैनर तले भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित करते हैं।लायंस क्लब का आदर्श वाक्य We Serve (हम सेवा करते हैं) है। इसी के तहत हम सेवा के नए-नए तरीके खोजते रहते हैं और समाज में बदलावलाने की कोशिश करते हैं। यह फूड फॉर हंगर कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक कदम है।

लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सदस्य लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर मधुपुर क्षेत्र में सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।